कानपुर में स्क्रैप गोदाम से लाखों की चोरी, एक अरेस्ट:आरोपी बोल- हिस्से के 50 हजार में से 41 हजार अय्याशी में उड़ाए

Oct 01, 2026 - 17:58
0
कानपुर में स्क्रैप गोदाम से लाखों की चोरी, एक अरेस्ट:आरोपी बोल- हिस्से के 50 हजार में से 41 हजार अय्याशी में उड़ाए
कानपुर के श्यामनगर के भवानी नगर स्थित स्क्रैप गोदाम में ताला तोड़कर लाखों की नकदी, तांबा और लैपटॉप उड़ाने वाले गिरोह की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज के सहारे चकेरी पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को ऑटो समेत दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में 50 हजार रुपये आए थे, जिनमें से 41 हजार घरेलू सामान और मौज-मस्ती में उड़ा दिए।बचे नौ हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे जेल भेजा। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि 28 सितंबर को कछियाना मोहल्ला निवासी विपिन दीक्षित ने तहरीर दी थी। उनकी भवानी नगर स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज के स्क्रैप गोदाम का ताला तोड़कर चोर 7.61 लाख रुपये, तीन कुंतल तांबा और लैपटॉप चोरी कर ले गए थे। मामले में चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात के बाद पुलिस ने गोदाम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन आरोपी कैद मिले। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं। बुधवार देर रात गश्त के दौरान पीएसी बाईपास पुल, श्यामनगर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो को रोक लिया। उसमें बैठे संजय सरोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में संजय ने अपने साथियों अंशु पासी उर्फ विशाल, राज और साहिल समेत अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी की रकम के बंटवारे में उसे 50 हजार रुपये मिले थे। इसमें से 41 हजार रुपये घरेलू सामान खरीदने और मौज-मस्ती में खर्च कर दिए। शेष 9 हजार रुपये पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिए। पुलिस ने राजनगर नई बस्ती, गंगापुर कॉलोनी निवासी संजय सरोज को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो को सीज कर दिया। गुरुवार शाम 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है जल्द उनकी भी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User