बलिया में 2 अक्टूबर को रोजगार मेला लगेगा:कई कंपनियों में 32 हजार तक मिलेगा वेतन, दुबई में भी नौकरी का मौका
बलिया में जिला सेवायोजन कार्यालय, भृगु आश्रम में 2 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न निजी कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का निशुल्क चयन करेंगी। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, एमआरएफ रबर टायर्स और लॉन्ड्री मेट जैसी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों की ओर से ऑपरेशनल, टेक्निकल, सेल्स और कंस्ट्रक्शन से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 32 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलने का अवसर रहेगा। दुबई के लिए भी अलग-अलग पदों पर पंजीकरण बीवीजी इंडिया सर्विसेज की ओर से दुबई (यूएई) में रोजगार के लिए भी भर्ती की जाएगी। इसमें स्टील फिक्सर, कारपेंटर, प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पदों के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके जरिए विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को भी अवसर मिलेगा। अकुशल श्रमिक से स्नातक तक कर सकेंगे आवेदन रोजगार मेले में अकुशल श्रमिकों से लेकर स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, भृगु आश्रम में मूल प्रमाण पत्रों और उनकी फोटोकॉपी के साथ पहुंचना होगा। रोजगार मेले में कंपनियों की ओर से चयन प्रक्रिया निशुल्क होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)