सीतापुर में इनर व्हील क्लब का विजिट:डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के विजिट से क्लब सदस्यों में बढ़ा उत्साह

Oct 01, 2026 - 09:08
0
सीतापुर में इनर व्हील क्लब का विजिट:डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के विजिट से क्लब सदस्यों में बढ़ा उत्साह
सीतापुर के बिसवां में आर के ग्रैंड होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ बिसवां के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी का गरिमामय विजिट हुआ। क्लब अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सचिव निधि सिंघल, कोऑर्डिनेटर रेनू मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष शिवानी अग्रवाल, ISO तुलसी, एडिटर रिशु अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत कौर सहित क्लब की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन अंजलि राजवंशी ने किया। चेयरमैन की उपस्थिति में क्लब ने समाजहित के कई महत्वपूर्ण प्रकल्पों को साकार किया—रक्तदान एवं ब्लड बैंक, बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रयासों के माध्यम से सेवा को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का अभियान बनाया गया। मंडलाध्यक्ष्या मधु कमानी की उपस्थिति ने क्लब सदस्यों के उत्साह को नई ऊर्जा दी। IWC Biswan का यह विजिट सेवा, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की तस्वीर बना गया, जिसमें हर प्रकल्प के केंद्र में था—किसी के जीवन में थोड़ा सा उजाला जोड़ना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User