बलिया में पचास हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार:एसटीएफ-स्वाट व गड़वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बलिया पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी देवेंद्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ लखनऊ, स्वाट टीम और गड़वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेज दिया है। गड़वार थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 182/26, धारा 103(1), 109(1) और 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस अधीक्षक बलिया ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जिगनी रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर देवेंद्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना को पकड़ा। वह असनवार पंडितपुरा, गड़वार, बलिया का रहने वाला है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर हुई। बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा ने इस पर नजर रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)