गोरखपुर के तारपीन के गोदाम में जली लाश मिली:24 घंटे लगी थी आग, अगले दिन शव मिलने पर जमकर हंगामा, भांजी लाठियां
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर मोहल्ले में स्थित तारपीन के तेल के गोदाम में सोमवार की शाम की आग लग गई थी। 20 से अधिक घरों को खाली कराने के बाद कड़ी मशक्कत करके फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई थी। मंगलवार को 24 घंटे बाद शाम करीब 6:10 बजे उसी गोदाम में एक मजदूर की जली हुई लाश मिली है। जिसके बाद परिजनों और आस-पास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठियां भांजकर सैकड़ों लोगों भगाया। इसके बाद लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। गोदाम में आग लगने की सूचना पर सुबह महराजगंज से कुछ लोग आए थे। वह लोग तिवारीपुर थाने जाकर बोले कि जिस गोदाम में आग लगी थी, वहां उनके घर का सदस्य भोला काम करता था। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो देर शाम वहां मजदूर की लाश मिली है। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक और व्यक्ति महराजगंज यहां काम करता था। उसकी बॉडी भी अंदर होने की संभावना जताई है। वहीं कोतवाली सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि एक शव मिला है, उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को लगी थी आग गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे तारपीन के तेल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम के साथ तिवारीपुर थाने की पुलिस पहुंची। आग का विकराल रूप देखकर फायर ब्रिगेड टीम ने आस-पास के 20 से अधिक घरों को खाली करा दिया। टीम रेस्क्यू में जुट गई है। मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां भी पहुंची। जिसके जरिए फायर ब्रिगेड टीम ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में कृष्णा गुप्ता का गोदाम है। वह कृष्ण बिल्डिंग मटेरियल नाम से दुकान चलाते हैं। जिसका गोदाम घर से थोड़ी दूरी पर बनाया है। गोदाम में बल्ली, पटरा के साथ ही ड्रम में तारपीन का तेल और थिनर रखा गया था। यहां पैकिंग कर छोटे-छोटे बोतल में तारपीन का तेल बेचा जाता है। शाम करीब 4:30 बजे अचानक तारपीन के तेल वाले ड्रम में आग लग गई। इसके बाद आग की लपटें बाहर निकलने लगी। आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान कृष्णा गुप्ता भी पहुंचे। भीड़ के साथ आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन काबू नहीं पा पाए। इस दौरान सूचना पर तिवारीपुर थाने की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग का विकराल रूप देखकर 10 फायर टेंडर मंगाए। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया जा सका। आस-पास के घरों को खाली कराया गया आग का विकराल रूप देखकर तिवारीपुर पुलिस ने आस-पास के 20 घरों को खाली कराया। वहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। घटना के बाद 100 से अधिक लोग वहां पहुंच गए। चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने अपने घरों से गैंस सिलेंडर निकालकर दूसरे जगहों पर ले जाकर सुरक्षित रख दिया। जिससे आग लगने पर बड़ी घटना न हो। वहीं सुरक्षा के लिहाज से इस इलाके की बिजली भी काट दी गई थी। करीब 2 घंटे तक बिजली कटी रही। सीएफओ संतोष कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)