बलिया में स्वास्थ्य सेवाएं पर सीएमओ को सौंपा पत्रक:बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

Oct 01, 2026 - 09:40
0
बलिया में स्वास्थ्य सेवाएं पर सीएमओ को सौंपा पत्रक:बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
बलिया जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सीएमओ से मुलाकात कर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं का पत्रक सौंपा। उन्होंने सुधार नहीं होने पर धरना और आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने रसड़ा सीएचसी में नियमित एमडी/मेडिसिन डॉक्टर और महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती का मुद्दा उठाया। उनके मुताबिक बड़ी आबादी वाले रसड़ा क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी मांग के बाद रसड़ा में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो चुकी है। खेजुरी सीएचसी को लेकर उन्होंने कहा कि कागजों में चार चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। जिला अस्पताल में मरीजों को रेफर किए जाने और कथित दलाली व वसूली की शिकायतों की जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक रसड़ा में नियमित मेडिसिन डॉक्टर और खेजुरी में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User