बलरामपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित:अरविंद द्विवेदी बोले- जन-जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य, समुदाय की सक्रिय भागीदारी जरूरी
बलरामपुर में संकल्प सेवा अभियान के तहत सोमवार को एमएलके पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीए कक्षाओं के विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंचार्ज प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। स्कूलों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष रूप से युवाओं को कम उम्र में मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहने पर भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है और तनाव व चिंता जैसी समस्याओं से निपटने में भी सहायता मिल सकती है। प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो. दिनेश कुमार मौर्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अजहरुद्दीन, डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अभयनाथ ठाकुर, डॉ. विनीत कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, प्रतीची सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)