मथुरा में पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित:उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यसभा सांसद और एमएलसी ने किया सम्मान

Sep 26, 2026 - 18:27
0
मथुरा में पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित:उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यसभा सांसद और एमएलसी ने किया सम्मान
मथुरा में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता और जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। समापन समारोह में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा और एएनएम को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा जागरूकता से जुड़े कार्यों में बेहतर सेवाएं देने वाली कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन करना रहा। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जनपद में बेहतर सेवाएं देने का कार्य किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया है, ताकि वे आगे भी इसी उत्साह के साथ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए कार्य करती रहें। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानियों के महत्व की जानकारी दी। समारोह में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी पोषण संबंधी संदेश दिए। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और कुपोषण की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User