बलरामपुर में राप्ती नदी चेतावनी बिंदु के पार:तीन दिन में 94.4 मिमी बारिश; एक घंटे में 3 सेंटीमीटर बढ़ा पानी, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

Sep 27, 2026 - 11:47
0
बलरामपुर में राप्ती नदी चेतावनी बिंदु के पार:तीन दिन में 94.4 मिमी बारिश; एक घंटे में 3 सेंटीमीटर बढ़ा पानी, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता
बलरामपुर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 104.000 मीटर दर्ज किया गया। एक घंटे बाद 9 बजे यह बढ़कर 104.030 मीटर पहुंच गया। यानी महज एक घंटे में जलस्तर में 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान 104.620 मीटर से 0.590 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने निगरानी बढ़ा दी है। तीन दिन में 94.4 मिमी बारिश बलरामपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के दौरान 94.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण नदी में पानी बढ़ रहा है। रविवार सुबह भी जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों की नजर नदी के जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति पर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User