मंत्री संजय गंगवार बोले- ‘जालीदार-टोपी’ वाले वंदे मातरम नहीं बोलेंगे:पीलीभीत में अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- हिंदू न बंटेंगे, न कटेंगे
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और शहर विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह गंगवार का सपा और अखिलेश यादव को लेकर दिया बयान सामने आया है। मंत्री ने शनिवार शाम कंजा नाथ पट्टी गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा। उनके बयान का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में संजय गंगवार कहते नजर आ रहे हैं कि ‘जालीदार टोपी’ पहनने वाले लोग कभी ‘वंदे मातरम’, ‘जय गणेश’ या ‘जय श्रीराम’ नहीं बोल सकते। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तक बंद कर दी जाती है। मंत्री ने कहा कि सपा का मतलब सिर्फ ‘जालीदार टोपी’ वालों से है। अखिलेश पर भी साधा निशाना मंत्री गंगवार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव आज तक अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को बांटने की साजिश चल रही है, लेकिन हिंदू न बंटेंगे और न कटेंगे। दूसरी बार विधायक हैं संजय गंगवार संजय सिंह गंगवार पीलीभीत की शहर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। वह इससे पहले भी अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस बार गणेश विसर्जन यात्रा के कार्यक्रम में दिए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)