बोरा निकलने के बाद भी जलमग्न हुई काशी:बारिश के बाद फेमस शिवाला गली एक बार फिर जलमग्न, टैप हुआ नमो घाट का शाही नाला खुला

Sep 26, 2026 - 17:19
0
बोरा निकलने के बाद भी जलमग्न हुई काशी:बारिश के बाद फेमस शिवाला गली एक बार फिर जलमग्न, टैप हुआ नमो घाट का शाही नाला खुला
वाराणसी में बारिश के बाद एक बार फिर शहर जलमग्न दिखाई दिया। कई स्थानों पर बोरियां और ईंट-पत्त्थर मिलने का नगर निगम ने दावा किया था। और हर जगह की सफाई के बाद वाटर लॉगिंग को साजिश बताया था। पर शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के इस दावे की पोल खोल दी। शहर की उसी चर्चित शिवाला गली में सीवर का काला पानी एक फिट तक दिखाई दिया। जिसमें से लोग आने जाने को मजबूर दिखे। वहीं शहर के कच्चीबाग इलाके के आजाद पार्क में हर बार की तरह इस बार भी कमर तक पानी लग गया जिसे उतरने में चार घंटे लगेगा। वहीं क्लीन गंगा मिशन के तहत टैप किये गए खिड़किया घाट (नमो घाट) के शाही नाले को भी खोल दिया गया है। जिससे सीवर का पानी सीधे गंगा जी में गिर रहा है। वाराणसी फिर जलमग्न, निगम का दावा फेल वाराणसी में शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद शहर में एक बार फिर वाटर लॉगिंग स्पॉट जलमग्न हो गए। इसमें चर्चित शिवाला क्षेत्र की वह गली जिसका वीडियो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जारी किया था और उसके बाद नगर निगम ने वहां से 200 मीटर दूरी पर अग्रवाल रेडियो चौराहे पर 12 बोरी सीवर से निकलने का दावा किया था। जिसके बाद एक FIR भी कराया थी और अब समस्या के ख़त्म होने का दावा किया था। लेकिन शनिवार को हुई बारिश में वो गली जिसमें विदेशी सीवर के पानी से आते दिखाई दिए थे। उसमे बारिश के पानी की वजह से ओवरफ्लो हुआ और एक फिट तक पानी लग गाय। जिससे आने जाने को लोग मजबूर हो गए। खिड़किया घाट (नमो घाट) का शाही नाला खुला क्लीन गंगा मिशन के तहत टैप किया गया नाला एक बार फिर खोल दिया गया है। इससे लगातार गंगा में पानी गिर रहा है। जबकि इसे टैप किया गया था। इस विषय पर किसी भी अधिकारी ने बात करने से इनकार कर दिया। बताया गया कि इस नाले से पूरे शहर का सीवर का पानी पहले गंगा में गिरता था। जिसे गंगा की स्वच्छता के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन इसे कैसे और किन परस्थितियों में खोला गया यह किसी ने नहीं बताया और पानी लगातार गंगा जी में गिर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User