लखनऊ में Gen Z कनेक्ट कार्यक्रम:छात्रों - बेरोजगारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा , 20 अगस्त को गोरखपुर से शुरू हुई थी यात्रा
लखनऊ में गुरुवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में Gen Z कनेक्ट कार्यक्रम हुआ। 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू हुई जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा 40 वें दिन लखनऊ पहुंची। यात्रा में NSUI, AISA, समाजवादी छात्र सभा समेत जस्टिस मोर्चा के के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुई। इस मौके पर JNU के पूर्व छात्र शशिभूषण ने भोजपुरी गीत के जरिए सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांगेस और समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से लोकसभा सांसद पुष्पेंद्र सरोज , AISA प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार , सपा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह , Gen Z आंदोलन का हिस्सा रही उम्मे हबीबा, BHU प्रोफेसर प्रतिमा और जंतर मंतर आंदोलन से चर्चा में आए जुनेद ने अपने विचार साझा किए। सभी लोगों ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए शिक्षा , रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य NSUI के अहमद ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समान अवसर से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की समस्याओं को समझना और उनसे संवाद करना है। यात्रा के दौरान छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बातचीत कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की अपनी अलग समस्याएं हैं। यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज गांधी भवन के कार्यक्रम के बाद 2 अक्टूबर को काकोरी में इसका समापन होगा। 'मौजूदा सरकार से जनता परेशान' एनएसयूआई के अहमद रजा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। 2014 से लेकर 2026 तक भाजपा सरकार को इतना लंबा समय हो गया मगर पेपर लीक का पिलर मजबूती से खड़ा है। यह लोग स्कूलों को बंद करके मधुशाला खोल रहे हैं। इस सरकार ने छात्रों नौजवानों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। हमारी यात्र प्रदेश भर के बेरोजगारों और आर्थिक रूप से संकट का सामना करने वालों की आवाज बन रही है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)