दुर्गापूजा-रामलीला को लेकर अयोध्या में सरकारी विभागों की बैठक नहीं:समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल बोले-तैयारियां अधूरी है,ध्यान दें अधिकारी

Sep 29, 2026 - 19:03
0
दुर्गापूजा-रामलीला को लेकर अयोध्या में सरकारी विभागों की बैठक नहीं:समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल बोले-तैयारियां अधूरी है,ध्यान दें अधिकारी
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल से काफी नाराज है।उन्होंने दुर्गापूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर सरकारी विभागों की उदासीनता पर चिंता जताया है। हुआ यूं कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, विभाग प्रमुखों एवं जोनल प्रमुखों ने आज प्रातः ही ,अपने जिला अध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराई। कहा गया कि उत्सव को प्रारंभ होने में लगभग मात्र 10 दिन बचे हैं, प्रतिमाओं के पंडाल तक पहुंचने में लगभग आठ ही दिन से शेष हैं,पर सरकारी विभागों की तैयारियां अधूरी हैं। रामलीलाओं के शुभारंभ में मात्र एक सप्ताह ही शेष रह गये हैं, ऐसे में विभिन्न सरकारी विभागों की अभी बैठक ना हो पाना कहीं ना कहीं ,सरकारी उदासीनता दिखाई दे रही है । इस वजह से तमाम काम अभी भी अधूरे हैं। जैसे नाका बाईपास से लेकर चौक घंटा घर तक के मुख्य मार्गो के जहां एक तरफ विद्युत के पोलों का स्थानांतरण भी पूर्ण नहीं हुआ है ,वहीं सीवर लाइन के काम भी न हीं रोकें गए हैं और न ही उन्हें पूरा किया गया है। ठीक उसी प्रकार पूरे जनपद में जो विद्युत के ट्रांसफार्मरों की ओवरहालिंग, तारों की कसाई व तारों को ऊंचा करने का कार्य होना शेष है, वहीं पेड़ों की मुख्य मेला मार्गों पर कटाई-छटाई का जो कार्य होना है वह भी अभी नहीं किया गया है, तथा नगर निगम के द्वारा विभिन्न निर्माण के कार्य अभी शेष हैं। मनोज नायसवाल ने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था तत् समय होता रहता है, वहीं बड़े नालों की सिल्ट निकालकर के उनके पानी के ठहराव को समाप्त करने का कार्य भी शेष हैं। नगर निगम के अभी तमाम बचे हुए कार्य है उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा करना है । ,इन सभी कार्यों को लेकर पदाधिकारीगण काफी नाराज हैं।दूसरी तरफ विसर्जन घाट का निर्माण भी शुरू कराना है , ऐसे में समय का अभाव है और कम समय में ज्यादा से ज्यादा कार्य को निस्तारित किया जाना है। प्रवक्ता केशव बिगुलर सहित कईयो हैं नाराज केंद्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार नाराजगी जताने वाले विभाग प्रमुखों में प्रमुख रूप से गगन जायसवाल संयोजक,राजेश गौड़,तारकेश्वर शर्मा व जोनल प्रमुखगण अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू ,चंदन गुप्ता, दीपक गौतम, अमित कनौजिया, पवन कुमार निषाद, विशाल गुप्ता वासू व तरुण कुमार गुप्ता प्रमुख रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User