कानपुर देहात में 36 घंटे से 61 मिमी बारिश दर्ज:सड़कों पर 2 फीट पानी, कच्चे मकान भी गिरे

Sep 26, 2026 - 14:50
0
कानपुर देहात में 36 घंटे से 61 मिमी बारिश दर्ज:सड़कों पर 2 फीट पानी, कच्चे मकान भी गिरे
कानपुर देहात में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। अकबरपुर, पोखरा डेरा, डेरापुर समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते अब जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे के बारिश के आंकड़ों के मुताबिक कानपुर देहात में अब तक करीब 61 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर गया है। कानपुर देहात के सदर इलाके में सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भरने से हालात मुश्किल हो गए हैं। सड़क पर जलभराव के बावजूद वाहन चालक पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। आसपास के निचले इलाकों में पानी जमा लगातार बारिश के कारण सड़क और आसपास के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। कई जगह लोगों को अपने घरों और दुकानों तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ती जा रही है। उधर, लगातार बारिश का असर कच्चे मकानों पर भी दिखाई देने लगा है। राजपुर और रसूलाबाद क्षेत्र में बारिश के चलते कच्चे घर भरभराकर गिर गए। गनीमत रही कि जिस वक्त ये मकान गिरे, उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने जलभराव के साथ-साथ कच्चे मकानों को लेकर भी खतरा बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User