बस्ती रोडवेज के 57 आउटसोर्स परिचालक बनेंगे संविदाकर्मी:नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, विभाग ने बनाई कार्ययोजना; डिपो में दूर होगी परिचालकों की कमी

Oct 02, 2026 - 09:18
0
बस्ती रोडवेज के 57 आउटसोर्स परिचालक बनेंगे संविदाकर्मी:नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, विभाग ने बनाई कार्ययोजना; डिपो में दूर होगी परिचालकों की कमी
बस्ती डिपो में आउटसोर्स व्यवस्था के तहत काम कर रहे 57 परिचालकों को अब संविदा पर रखा जाएगा। परिवहन निगम ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। वर्तमान में डिपो में 167 संविदा परिचालक सेवाएं दे रहे हैं। नए समायोजन से डिपो में परिचालकों की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी है। परिवहन निगम के अनुसार वंशिका मेमर्स के 51 आउटसोर्स परिचालकों को संविदा पर समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया 1 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभागीय स्तर पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सरलोक के 6 परिचालकों का समायोजन 1 फरवरी से सरलोक इंटरप्राइजेज के 6 परिचालकों को भी संविदा व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। इन कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों एजेंसियों के परिचालकों के समायोजन को लेकर विभागीय प्रक्रिया चल रही है। परिचालकों की कमी से बस संचालन में होगा सुधार परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन में परिचालकों की कमी दूर करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। 57 आउटसोर्स परिचालकों के संविदा पर आने से डिपो में कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे बसों के संचालन को बेहतर बनाने और परिचालकों की कमी के कारण आने वाली दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User