श्रावस्ती में राप्ती नदी में डूबी छात्रा:स्कूल जाते समय पैर फिसलने से हादसा, दिनभर तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की 11 वर्षीय छात्रा अंशिका मिश्र गुरुवार सुबह 9 बजे स्कूल जाते समय राप्ती नदी में डूबकर लापता हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर नदी में तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक पानी के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। आज दूसरे दिन शुक्रवार को भी एसडीआरएफ की टीम छात्रा की तलाश करेंगी वहीं दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। नरायनपुर गांव निवासी रामू मिश्र की पुत्री अंशिका लक्ष्मननगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह अन्य छात्राओं के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। नरायनपुर से स्कूल जाने वाले रास्ते में राप्ती नदी के किनारे एक स्थान पर कीचड़ होने के कारण वह साइकिल से उतरकर पैदल चलने लगी। पैर में कीचड़ लगने पर छात्रा उसे धोने नदी किनारे चली गई। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला, वह नदी में गिर गई और तेज बहाव में बह गई। अंशिका को नदी में बहता देख साथ चल रही छात्राओं ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की। गोताखोरों ने शुक्रवार देर शाम तक खोज अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि हाल ही में जिले में चार दिनों तक हुई भारी बारिश और तूफान के कारण राप्ती नदी उफान पर आ गई थी। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बावजूद नदी का बहाव तेज बना हुआ है, जिससे बालिका की तलाश में कठिनाई हो रही है। वही दर्दनाक हादसे के बाद परिवार बेटी के बारे में सोच सोच कर काफी परेशान है, आशंका जताई जा रही कि शायद तेज बहाव के चलते छात्रा का शव बहकर दूर चला गया हो। प्रशासन ने नदी के आसपास बसे ग्रामीणों से अपील की है कि इन दिनों नदी में बहाव काफी तेज है अपने बच्चों को नदी किनारे जाने से रोके, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)