बुलडोजर से हुई भाजपा नेता के बेटे की मौत:परिवार से मिलने जाएंगे CM योगी, गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान हुआ हादसा, आरोप

Nov 19, 2026 - 15:01
0
बुलडोजर से हुई भाजपा नेता के बेटे की मौत:परिवार से मिलने जाएंगे CM योगी, गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान हुआ हादसा, आरोप
गोरखपुर में बुधवार को बुलडोजर से दबने से भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई। आज शाम करीब 5 बजे CM योगी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। घटना की खबर सुनते ही BJP के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया। आरोप है कि यह हादसा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी से हुई थी। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। मामले में 60 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। बहन को लेने चौराहे पर जा रहा था आर्यवर्धन आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनका बड़ा बेटा आर्यवर्धन पैदल चौराहे पर बहन समृद्धि को लेने जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे आनन-फानन एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने रास्ता जाम किया था हादसे से नाराज परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। ओंकार सिंह ने रोड शो में जेसीबी शामिल कराने वाले आयोजक और चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग की। डीएम ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों और कार्यकर्ताओं ने करीब आठ बजे धरना समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका। परिवार से मिले मेयर और विधायक इधर, हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। संजय निषाद ने फोन पर हालचाल जाना वहीं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने भी फोन पर हालचाल जाना। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि निषाद पार्टी कभी भी लाशों पर राजनीति नहीं करती है। डॉ. संजय ने विधायक को तत्काल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। DM ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन इस संबंध में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि परिजनों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। ड्राइवर, आयोजक की भूमिका की जांच जारी एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। जेसीबी चालक और आयोजक की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User