इग्नू क्षेत्रीय केंद्र को बेस्ट रीजनल सेंटर अवार्ड:41वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेन्द्र नभ त्रिपाठी ने ग्रहण किया सम्मान
वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में पहली बार ‘बेस्ट रीजनल सेंटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय के बाबा साहब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि UNESCO क्षेत्रीय कार्यालय, दक्षिण एशिया के निदेशक टिम कर्टिस रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता IGNOU की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेन्द्र नभ त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि टिम कर्टिस, कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल और कुलसचिव प्रो. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी ने शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी तथा छात्रहितैषी बनाने के लिए कई कार्य किए हैं। ऑनलाइन संवाद, विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं का प्रसार केंद्र की प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके अलावा ज्योतिष में स्नातकोत्तर, वैदिक गणित में डिप्लोमा तथा संस्कृत और उर्दू जैसे विशिष्ट विषयों के लिए वाराणसी केंद्र नोडल केंद्र के रूप में काम कर रहा है। पिछले वर्ष भी केंद्र को नवाचार और कार्यों के लिए विशेष पहचान मिली थी। इस वर्ष फिर सम्मान मिलने से क्षेत्रीय केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्ययन केंद्रों और विद्यार्थियों में खुशी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)