बुलन्दशहर में बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग:वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

Sep 28, 2026 - 17:26
0
बुलन्दशहर में बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग:वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही
बुलन्दशहर के सिकंदराबाद इलाके में एक बंद बाइक रिपेयरिंग की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। अज्ञात बाइक सवार युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार 20 सितंबर से अपनी दुकान बंद करके मेरठ गया हुआ था। यह घटना 22 सितंबर की देर रात हुई। एक अज्ञात बाइक सवार ने दुकान के शटर के नीचे से पेट्रोल डाला और आग लगाकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही आग तेजी से फैली और दुकान का रिपेयरिंग सामान व कीमती चीजें जल गईं। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात बाइक सवार वारदात को अंजाम देता दिखा। पीड़ित दुकानदार ने सिकंदराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User