रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी से लूट, 6 बदमाश गिरफ्तार:36 घंटे में पुलिस ने लूटा गया पूरा माल बरामद किया, गूगल मैप से ढूंढी थी दुकान
रायबरेली पुलिस ने बछरावां में सर्राफा व्यवसायी से लूट का 36 घंटे में खुलासा किया। 6 बदमाश गिरफ्तार हुए, लूटा गया पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। शनिवार को 'शिव ज्वैलर्स' के मालिक ऋषि कुमार सोनी शिवगढ़ में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। शाम 6 बजे तिलेण्डा गेस्ट हाउस के पास सफेद कार सवार बदमाशों ने बारिश में उन्हें रोका। बदमाशों ने ऋषि कुमार सोनी के सिर पर डंडे से हमला कर उनका बैग छीना। बैग में 650 ग्राम चांदी और 11 ग्राम सोने के गहने थे। वे नहर के रास्ते भाग गए। बछरावां में केस दर्ज हुआ। लखनऊ में B.Sc. ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी का छात्र सौरभ शर्मा को फीस के लिए 50,000 रुपये चाहिए थे। उसने दोस्तों संग लूट की योजना बनाई। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गूगल मैप से दुकानें ढूंढीं और 23 सितंबर को रेकी की थी। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में बछरावां पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ शर्मा, आयुष कुमार गौड़, कृष्णा कुमार यादव, अभय रस्तोगी, राजनायक यादव और ओम सिंह शामिल हैं। ये सभी आरोपी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहकर पढ़ाई या काम कर रहे थे, लेकिन मूल रूप से रायबरेली, बलिया, सुल्तानपुर, बाराबंकी और बहराइच के रहने वाले हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बरामदगी की बढ़ोतरी करते हुए सभी अभियुक्तों को कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)