बुलंदशहर में हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:दो पक्षों में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई थी मौत
बुलंदशहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाबिर पर 27 जुलाई को जगदीशपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में हत्या का आरोप है। मारपीट में घायल व्यक्ति की हुई थी मौत पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी शाबिर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बुलंदशहर की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गाजियाबाद में रह रहा था आरोपी एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, अहमदगढ़ पुलिस को आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने शाबिर पुत्र आशिक अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से दिल्ली के विवेक विहार स्थित झिलमिल कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में ईदगाह के पास शहीद नगर, गाजियाबाद में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शाबिर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)