सपा नेताओं ने कहा- प्रदेश में बदलाव की लहर:बोले- 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, केशव प्रसाद मौर्य को बनाया स्टूल मंत्री
चंदौली में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने PDA जन चौपाल का आयोजन किया। इसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा और पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने लोगों को संबोधित किया। सपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और अगले विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। देखें, 2 तस्वीरें…
जन चौपाल के जरिए कुशवाहा और मौर्य समाज के वोटरों को साधने की कोशिश की गई। राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने 2017 का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के चेहरे पर लड़ा, लेकिन बाद में उन्हें मुख्यमंत्री न बनाकर धोखा दिया। अब केशव प्रसाद मौर्य भाजपा सरकार में सिर्फ स्टूल मंत्री बनकर रह गए हैं। उन्होंने भाजपा पर 10 साल के कार्यकाल में तानाशाही, गुंडागर्दी और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि मौजूदा भाजपा विधायक ने 10 साल में सैयदराजा के लिए कोई काम नहीं किया। इस दौरान सपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)