बुलंदशहर में मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर का पोस्टमार्टम शुरू:मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर युवक की हत्या का था आरोपी

Nov 20, 2026 - 13:51
0
बुलंदशहर में मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर का पोस्टमार्टम शुरू:मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर युवक की हत्या का था आरोपी
नोएडा एसटीएफ (STF) और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर नसीम उर्फ दुरानी उर्फ रिजवान के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को बुलंदशहर जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। प्रशासन की निगरानी में तीन सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत पोस्टमार्टम कर रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी संख्या में बुलंदशहर पुलिस बल तैनात किया गया है। एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मार गिराया इस दौरान नसीम के बहनोई समेत कई अन्य रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नसीम को बुलंदशहर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम और नसीम के बीच दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ​नसीम पर हाल ही में दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक की सनसनीखेज हत्या करने का आरोप था। उसने बीती 16 नवंबर को समीर पर ताबड़तोड़ 15 से 20 गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज नसीम का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और खौफनाक रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पांच हत्याओं, हत्या के प्रयास और लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, नसीम के तार अंडरवर्ल्ड की 'डी-कंपनी' से भी जुड़े थे और उसके छोटा शकील से सीधे संपर्क होने का दावा किया जाता है। हत्या की सुपारी लेने का भी आरोप उस पर साल 2016-17 के दौरान तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या की सुपारी लेने का भी आरोप था। इसके अलावा, पाकिस्तानी मूल के चर्चित लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने के मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका था। नसीम के मारे जाने को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User