सीएम योगी की मां का निधन:91 साल की थीं, उत्तराखंड में ली अंतिम सांसें
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांसें लीं। SSP पौड़ी सर्वेश कुमार ने इसकी पुष्टि की। सीएम योगी मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। तब सीएम कोविड प्रोटोकॉल के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाऊंगा। सावित्री देवी हाउसवाइफ थीं। सीएम योगी समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)