चंदौली में EVM की जानकारी देने के लिए केंद्र खुले:तहसीलों में भी मशीनें रखी गईं, आम लोग समझ सकेंगे वोटिंग की प्रक्रिया
चंदौली के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को ईवीएम प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। DM शैलेश कुमार ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर से जिले के कलेक्ट्रेट और सभी तहसीलों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर ईवीएम आम लोगों के देखने के लिए रखी गई हैं। इसका मकसद लोगों को मशीन के काम करने के तरीके की जानकारी देना है। शैलेश कुमार ने राजनीतिक दलों के लोगों, नेताओं, पत्रकारों, शिक्षकों, जिले के प्रमुख लोगों और आम लोगों से केंद्रों पर आने की अपील की। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद ट्रेनर और अटेंडेंट मशीन के अलग-अलग हिस्सों, उनके जुड़ने के तरीके, सिंबल दिखने और नतीजे देखने की प्रक्रिया समझाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग इस सुविधा का लाभ लें, ताकि ईवीएम को लेकर उनके मन में कोई सवाल न रहे। कार्यक्रम का मकसद नए मतदाताओं को भी वोट डालने की प्रक्रिया समझाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)