बुलंदशहर में व्यापारियों की एकजुटता:जहांगीराबाद में दुकान ध्वस्तीकरण नोटिस से डरे व्यापारियों को मिली राहत
बुलंदशहर में जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद द्वारा दुकानों को ध्वस्त करने का नोटिस दिए जाने से पिछले चार दिनों से व्यापारियों में चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को लेकर सभासदपति आदेश शर्मा की उपस्थिति में पीड़ित व्यापारी एकजुट होकर विधायक संजय शर्मा से मिले और स्थिति से अवगत कराया। व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनने के बाद विधायक ने तत्काल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) से वार्ता की और स्वयं बैठकर समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया। विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा, "किसी भी व्यापारी भाई की दुकान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, मेरे दरवाजे आपके लिए 24 घंटे खुले हैं।" विधायक के इस मजबूत आश्वासन से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने तालियां बजाकर विधायक का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)