प्रतापगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Oct 01, 2026 - 10:13
0
प्रतापगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में गुरुवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। काजोल (24) ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घरवालों ने खिड़की से उसका शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मायकेवाले भी गांव पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ रानीगंज और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक साल पहले हुई थी शादी आशापुर निवासी अनिरुद्ध पाल की शादी करीब एक साल पहले प्रयागराज के शिवगढ़ भावपुर निवासी काजोल से हुई थी। अनिरुद्ध गुजरात में ट्रक चलाता है और इन दिनों घर आया हुआ था। काजोल ने घर के कमरे में खुद को बंद किया और दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप काजोल की मौत की सूचना मिलने पर मायकेवाले भी आशापुर पहुंचे। उन्होंने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास से साक्ष्य जुटाए। पति से विवाद की भी चर्चा घटना के बाद आसपास के लोगों में पति से शराब पीने को लेकर विवाद होने के बाद काजोल द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा रही। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाएगी। तहरीर मिलने पर दर्ज होगी रिपोर्ट सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि मायकेवालों की शिकायत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मायकेवालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User