चंदौली के सतपोखरी गांव में जल भराव से लोग परेशान:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
चंदौली में नियामताबाद ब्लाक के सतपोखरी गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव के मुख्य रास्ते पर कई वर्षों से पानी जमा रहता है। बारिश होने के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है, जबकि स्कूली बच्चों को भी इसी जलभराव वाले रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। गांव निवासी उमा सिंह ने बताया कि रास्ते पर जलभराव की समस्या दो साल से ज्यादा समय से बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पानी जमा रहने के कारण रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। थोड़ी बारिश में ही रास्ता हो जाता है खराब इकरामुद्दीन ने बताया कि हल्की बारिश होने पर ही गांव का रास्ता पूरी तरह खराब हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और कई लोग दूसरे रास्तों से जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। स्कूल जाते समय बच्चे गिर रहे युवा अर्सलान रहमान ने बताया कि समस्या को लेकर विधायक रमेश जायसवाल से भी शिकायत की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा हानिया ने बताया कि पानी से भरे रास्ते से स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चे अक्सर गिर जाते हैं। इससे उन्हें चोट लगने का खतरा रहता है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। डीएम से सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थिति ठीक कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान रास्ते पर पानी जमा न हो। साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनके लिए सुरक्षित आवागमन का रास्ता उपलब्ध कराया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)