सोने की बढ़ती चमक से बदल रहा वैश्विक वित्तीय संतुलन
दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी की है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार अब केंद्रीय बैंकों के पास अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड से अधिक सोना मौजूद है। विशेषज्ञ इसे डॉलर पर निर्भरता कम होने और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत मान रहे हैं।