सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम:फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के निर्देश

Oct 01, 2026 - 16:16
0
सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम:फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के निर्देश
सिद्धार्थनगर में गुरुवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने नौगढ़ तहसील के संगलदीप और बैरवानानकार गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के हालात की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को बंधों पर लगातार निगरानी रखने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डीएम ने बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने के निर्देश एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती को दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट और राहत किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। देखें, 3 तस्वीरें… डीएम ने गांवों में मेडिकल टीम भेजकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, सिंचाई निर्माण खंड के एक्सईएन सतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User