छात्रों को पॉक्सो एक्ट-साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए:कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

Oct 01, 2026 - 15:44
0
छात्रों को पॉक्सो एक्ट-साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए:कानूनी अधिकार, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अहिंसा दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में सुबह और सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल दोपहर 1 बजेजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012, बाल सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चन्द्रा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों, उत्पीड़न, शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पॉक्सो एक्ट-2012 बनाया गया है। उन्होंने कानून के प्रमुख प्रावधानों और विभिन्न अपराधों में निर्धारित दंड की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर उरई में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से कार्य दिवस में विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर विधिक सहायता ली जा सकती है। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में विद्यार्थियों को आपात स्थिति में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई। डिजिटल सुरक्षा के तहत सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और तस्वीरें सुरक्षित रखने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को असहज या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पॉक्सो एक्ट पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। पीएलवी महेश सिंह परिहार ने लोक अदालत, सुलह-समझौता केंद्र और विधिक सेवा प्राधिकरण की सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार दुबे, डीईओ दीपक नारायण, पीएलवी मनीषा चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार मिश्रा, योगेंद्र सिंह तखेले, धर्मेंद्र कुमार, रामदेव चतुर्वेदी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User