चंदासी मंडी से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक:चंदौली में सुबह 9 से रात 9 बजे तक पड़ाव और रामनगर जाने पर पाबंदी

Nov 20, 2026 - 12:44
0
चंदासी मंडी से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक:चंदौली में सुबह 9 से रात 9 बजे तक पड़ाव और रामनगर जाने पर पाबंदी
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की चंदासी कोयला मंडी से पड़ाव और रामनगर जाने वाले भारी वाहन सुबह 9 से रात 9 बजे तक नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने यह नियम लागू किया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि एकादशी, देव दीपावली और शादी के सीजन के कारण जिले में यातायात का दबाव बढ़ा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। पहले कोयला मंडी से भारी वाहन दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकल सकते थे। अब वे इस समय भी नहीं निकल पाएंगे और रात 9 बजे के बाद ही जा सकेंगे। एसपी ने ट्रांसपोर्टरों से कहा है कि वे ट्रक चालकों को नए नियम की जानकारी दें। तय समय में इस रास्ते पर वाहन न भेजें, ताकि जाम न लगे। यातायात के दबाव की समीक्षा के बाद आगे के फैसले की जानकारी दी जाएगी। चंदौली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User