चंदौली में लेखपाल पर ग्रामीण से दुर्व्यवहार का आरोप, VIDEO:कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीण ने की शिकायत, जांच की मांग की

Sep 29, 2026 - 15:48
0
चंदौली में लेखपाल पर ग्रामीण से दुर्व्यवहार का आरोप, VIDEO:कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीण ने की शिकायत, जांच की मांग की
चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के कैलावर गांव में लेखपाल रंजना सिंह पर एक ग्रामीण से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार को कैलावर गांव निवासी सुग्रीव कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की। सुग्रीव कुमार के मुताबिक, गांव में चकरोड और नवीन परती की जमीन पर अतिक्रमण है। इसके समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लेखपाल के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, लेखपाल रंजना सिंह ने ग्रामीण के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वीडियो में घटना की शुरुआत नहीं दिखाई गई है। उनके अनुसार, पहले आरोपी पक्ष के लोगों ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। लेखपाल ने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल मामला जांच का विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User