चंदौली में पूर्व-सैनिकों ने डीएम से की शिकायत:थानों में सुनवाई न होने का आरोप, DM ने शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

Sep 30, 2026 - 18:38
0
चंदौली में पूर्व-सैनिकों ने डीएम से की शिकायत:थानों में सुनवाई न होने का आरोप, DM ने शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
चंदौली डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थानों में शिकायत करने के बावजूद कई मामलों में कार्रवाई नहीं होती है। थानों में शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप पूर्व सैनिकों ने डीएम को बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट तक हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। पूर्व सैनिक दिनेश कुमार सिंह ने गली विवाद से जुड़ी अपनी समस्या भी डीएम के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को गंभीरता से सुनवाई के निर्देश समस्याएं सुनने के बाद डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका निष्पक्ष समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राजस्व मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को पूर्व सैनिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतों पर नियमानुसार समय से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User