CHO का अनिश्चितकालीन धरना 30 से:लखनऊ में छह सूत्रीय मांगों को लेकर जुटेंगे स्वास्थ्य अधिकारी
एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, उत्तर प्रदेश (ACHOUP) के आह्वान पर प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) अपनी लंबित मांगों को लेकर 30 सितंबर से आलमबाग स्थित इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। संगठन ने मुख्यमंत्री से सकारात्मक संवाद के जरिए समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की है। सीएचओ की प्रमुख छह सूत्रीय मांगों में पृथक कैडर व नियमितीकरण की नीति लागू करना, एबी-एचडब्ल्यूसी (AB-HWC) गाइडलाइंस के अनुसार मानदेय निर्धारण, पीबीआई (PBI) को मासिक मानदेय में शामिल करना, नियमित भर्तियों में अनुभव को वरीयता, पारदर्शी स्थानांतरण नीति और स्वास्थ्य बीमा व सामाजिक सुरक्षा का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा वर्ष 2024 के आंदोलन के दौरान मिले आश्वासनों और सहमतियों पर भी जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं जन-जन तक पहुंचाने वाले सीएचओ की समस्याओं का समाधान होने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। वे सरकार से टकराव नहीं, बल्कि अपनी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)