सहारनपुर के डॉ. अभिनव गर्ग को इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड:चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय में मिला सम्मान
सहारनपुर के डॉक्टर अभिनव गर्ग को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में 28 सितंबर को आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अटल फाउंडेशन के सम्मान-पत्र में डॉ. अभिनव गर्ग को “International Atal Award for Medical Care for the Year 2026” दिए जाने का उल्लेख है। प्रमाण-पत्र में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण, करुणामय नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति सेवा को सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। डॉ. अभिनव गर्ग चिकित्सा सेवा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। आमजन तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी उनकी सक्रियता रही है। जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को चिकित्सा परामर्श तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और जनकल्याण कार्यक्रमों में भी उन्होंने सहभागिता की है। डॉ. अभिनव गर्ग की कार्यशैली में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा-भाव, ईमानदारी और चिकित्सा नैतिकता को विशेष महत्व दिया जाता है। उनका मानना है कि चिकित्सक की जिम्मेदारी केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। वह मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने एवं उत्कृष्टता को अपने कार्य का आधार मानते हैं। उनका प्रयास समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुंचाना है। डॉ. अभिनव गर्ग को इससे पहले भी चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा चुका है। इनमें न्यूज़ चैनल, चिकित्सा प्रकोष्ठ,भारतीय जनता पार्टी, कोरोना योद्धा सम्मान,मां शाकुंभरी विद्यालय और लायंस क्लब सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं। सम्मान मिलने के बाद डॉ. अभिनव गर्ग ने आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान समाज और मरीजों की सेवा के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक समर्पण व संवेदनशीलता के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)