पवन पांडेय के आवास प 2 अक्टूबर से भागवत कथा:8 अक्टूबर को शामिल होंगी सपा सुप्रीमों,अपनी मां की स्मृति में करा रहे आयोजन
अयोध्या के रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम कृष्णापुर-खानपुर में 2 अक्टूबर से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय 'पवन पाण्डेय' के अनुसार यह आयोजन उनकी मां क स्मृति में कराया जा रहा है। आयोजन के लिए अयोध्या में एक लाख आमंत्रण पत्र बांटे रहे हैं।खास तौर पर अयोध्या में मंदिर-मंदिर संतों को आमंत्रित किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ होगा। कथा व्यास जगदगुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य महाराज, श्रीरामलला सदन, देवस्थान अयोध्याधाम होंगे। कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी । श्रीगया-जगन्नाथपुरी की यात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरांत आयोजित इस साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और संगीतमयी कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन में मुख्य यजमान राजभूषण पाण्डेय हैं। पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय 'पवन पाण्डेय' ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होने की अपील की है। 2 अक्टूबर को कलश पूजन, कथा महात्म्य, श्री शुकदेव जी के आगमन, कथा प्रारंभ और धुंधकारी उद्धार की कथा होगी। 9 अक्टूबर को हवन एवं पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा-प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है। पवन पांडेय ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर हमला किया।कहा कि पहले ट्रायल के तौर पर उनको खुद ई रिक्शा चलाना चाहिए।उनका ट्रायल सही रहेगा तभी प्रदेश के बेरोजगार युवा उनसे प्रेरित होंग।यदि वे चाहे तो अयोध्या वे उनको एक पुराना ई रिक्शा भेज सकते हैं। पवन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी हमला किया।कहा कि वे भाजपा के ऐजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।लोकमंत्र में यह सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है।उनको पद से हटाया जाए या वे जनहित में तत्काल इस्तीफा दे दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)