कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान:छात्राओं को किया जागरूक; नाटक से दिया 'गुड टच-बैड टच' का संदेश

Sep 30, 2026 - 17:46
0
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान:छात्राओं को किया जागरूक; नाटक से दिया 'गुड टच-बैड टच' का संदेश
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बुधवार को एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मातृ वंदना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीती सिंह ने 1098, 181, 1090 और 112 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। वहीं, स्टाफ नर्स चंदा सिंह ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और बंदना कुशवाहा ने बाल विवाह व दहेज प्रथा के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘गुड टच-बैड टच’ विषय पर नाटक प्रस्तुत कर बेहतरीन संदेश दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट अकाउंटेंट अमन मिश्रा द्वारा योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान विद्यालय की वार्डेन रेनू गुप्ता, मनीष गौड़, सविता चौरसिया, श्वेता और रेनू प्रसाद सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User