CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पंचूर गांव में निधन हो गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने जताया दुख।
दि राइजिंग न्यूज़ | उत्तराखंड | 20 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा सांसद रवि किशन ने भी शोक संदेश जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी साल फरवरी में अपनी मां से मिलने पैतृक गांव पंचूर गए थे। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने मां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। सावित्री देवी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)