डाकघर में करोड़ों का घोटाला करने वाला शैलेंद्र अरेस्ट:बेटी की शादी में कर्ज होने पर ठगना शुरू किया, 80 % कमीशन बाबू लेते थे
डाकघर में पैसा जमा करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले मास्टमाइंड शैलेंद्र को घाटमपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में डाकघर कर्मियों की मिलीभगत की बात सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि उसने 1989 से 1999 तक डाक सेवक के रूप में अस्थायी तौर पर काम किया था। परमानेंट कराने की मांग को को लेकर उसने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद वह घाटमपुर डाकघर में कार्यरत अपने चाचा हरी नारायण द्विवेदी के साथ बतौर हेल्पर काम करने लगा था। 2015 में उसने बड़ी बेटी अनुष्का की शादी की, जिसमें उसपर करीब 3.50 लाख रुपए कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने डाकघर में कार्यरत रहे एक बाबू से बात की, जिस पर उसने एजेंसी लेकर लोगों का पैसा जमा कराने के नाम पर ठगी करने का सुझाव दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर यह गोरखधंधा शुरू कर दिया। शैलेंद्र ने बताया कि वह ग्रामीणों से डाकघर में खाता खुलवाने के नाम पर पैसे लेता, कुल रकम का 30 फीसद हिस्सा उसे मिलता था, जबकि 70 प्रतिशत हिस्सा पूर्व में कार्यरत बाबू रखता था। 2020 में मिलीभगत में शामिल बाबू के स्थान पर डाकघर में नरेश शाह बाबू की नियुक्ति हुई, जिसने शैलेंद्र को धमका कर 80 फीसदी हिस्सा लेना शुरू कर दिया और 20 प्रतिशत हिस्सा शैलेंद्र को मिलता था। पुलिस ने डाकघर के अभिलेखों की जांच की तो सामने आया कि सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन 2020 से 2024 के बीच हुआ था, जो करीब 25 से 29 लाख का है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)