भीषण टक्कर से SUV का अगला हिस्सा, पीछे गया:पिकअप में कबाड़ हुई, फर्रुखाबाद में गई फौजी की जान, 10 घायल

Nov 17, 2026 - 15:14
0
भीषण टक्कर से SUV का अगला हिस्सा, पीछे गया:पिकअप में कबाड़ हुई, फर्रुखाबाद में गई फौजी की जान, 10 घायल
फर्रुखाबाद जनपद में इटावा बरेली हाईवे पर सोमवार की रात बारातियों से भरी एक्सयूवी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्सयूवी कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आगे का हिस्सा पीछे की तरफ घुस गया। यही हाल पिकअप का हुआ उसका इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में नौ लोग घायल हुए थे और एक फौजी की मौत हुई थी। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया से प्रदीप पाल की बारात सोमवार की रात को हरदोई जा रही थी। बारात महमदपुर गढ़िया के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में 10 लोग घायल हुए थे। एक फौजी की मौत हो गई थी। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां से चार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन घायलों को देर रात ही परिजन निजी नर्सिंग होम ले गए। मंगलवार को घटनास्थल के पास से जो भी व्यक्ति गुजरा पिकअप और कार की हालत देखकर यही बोला कि हादसा जबरदस्त था। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। अगला हिस्सा पीछे की तरफ घुस गया। हालांकि आगे वाली सीट के एयरबैग खुल गए थे। ऐसे में चालक की जान बच सके। हालांकि उसके दोनों पैर टूट गए। कर में आगे से पीछे तक घायलों के जूते पड़े है, कपड़े पड़े हैं। वही एयरबैग में खून भी लगा है। कार आगे से पीछे तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जबकि पिकअप का इंजन भी पीछे की तरफ घुसा हुआ है। कार और पिकअप की भिड़ंत में गांव देवराम गढ़िया निवासी सोनू (22), सत्येंद्र (30), रितिक (26), हनी (20), शिवा पाल (19), सनी पाल (28), बृजेश (28), कोमल सहित औरैया जनपद के बिधूना निवासी हृदेश (25) घायल हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User