दाऊजी महाराज मेले में भव्य भजन संध्या:शेखर जायसवाल और अविनाश सिलौटी के गानों ने किया भाव विभोर, सुबह तक गूंजे जयकारे
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में गुरुवार रात भव्य भजन संध्या हुई। यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह तक चला। भजन गायक शेखर जायसवाल और अविनाश सिलौटी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। देर रात तक मेला पंडाल में भक्ति गीत और जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने किया। शेखर जायसवाल ने 'मुझको नंदी बना ले' जैसे शिव भजनों से समां बांधा, वहीं अविनाश सिलौटी ने भी कई भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजनों पर झूमते और तालियां बजाते दिखे। पूरा का पूरा वातावरण भक्ति में डूब गया। हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, सूर्य प्रताप सिंह, रवि कुशवाह भी मौजूद थे। राजेश सिंह (अध्यक्ष), अंकुर सिसौदिया (संयोजक) और सचिन शेखावत (व्यवस्थापक) भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)