डेढ़ साल बाद लौटे आकाश दीप ने 3 विकेट लिए:बोले- गंभीर के फॉलो-अप से मोटिवेशन मिला; जायसवाल-राहुल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई

Nov 20, 2026 - 14:44
0
डेढ़ साल बाद लौटे आकाश दीप ने 3 विकेट लिए:बोले- गंभीर के फॉलो-अप से मोटिवेशन मिला; जायसवाल-राहुल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेढ़ साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने दूसरी पारी में 53 रन देकर 3 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेकर उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ उनकी 216 रन की साझेदारी तोड़ी। न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हुआ। जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 39 ओवर में 159/1 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल ने 85 रन बनाए, जबकि केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। क्रीज से एंगल बदलकर फिलिप्स का विकेट लिया आकाश दीप ने बताया कि पुरानी गेंद से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी और लंच के बाद पिच भी धीमी हो गई थी। ऐसे में उन्होंने क्रीज से अलग-अलग एंगल बनाकर बल्लेबाजों को खेलने के लिए मजबूर करने की रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा, "गेंद ज्यादा मूव नहीं हो रही थी, इसलिए मैं क्रीज से थोड़ा बाहर आकर गेंदबाजी कर रहा था, ताकि बल्लेबाज के दिमाग से खेल सकूं। मैं उसे गेंद खेलने के लिए मजबूर करना चाहता था। पहले बल्लेबाज मेरी गेंद छोड़ रहे थे, लेकिन एंगल बदलने पर खेलने लगे। फिर मैंने दोबारा एंगल बदला और विकेट मिल गया।" फिलिप्स को आउट करने वाली गेंद पर आकाश दीप क्रीज से बाहर आए और लेंथ पर गेंद को अंदर की तरफ एंगल दिया। गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ निकली और फिलिप्स के डिफेंस को पार करते हुए ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से पर लगी। उन्होंने कहा कि उस गेंद पर उन्होंने थोड़ा अतिरिक्त प्रयास किया था। गेंद से विकेट मिलने की उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ। चोट के दौरान फिटनेस और स्किल्स पर काम किया आकाश दीप ने इंग्लैंड दौरे के आखिरी टेस्ट में 4 अगस्त 2025 को अपना पिछला इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2026 तक रुक-रुककर क्रिकेट खेला, लेकिन पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण 1 अक्टूबर तक मैदान से बाहर रहे। उन्होंने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ वापसी की। इस मैच में 6 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। आकाश दीप ने कहा कि चोट के दौरान उन्होंने खुद को मजबूत बनाने और स्किल्स बेहतर करने पर काम किया। न्यूजीलैंड में इंडिया-ए के मैचों में गेंदबाजी से भी वे संतुष्ट थे। गंभीर के लगातार फॉलो-अप से मिला मोटिवेशन आकाश दीप ने चोट के मुश्किल दौर में हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट को अहम बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर लगातार उनका हाल पूछते थे और मजबूत बनने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा, "तेज गेंदबाज के लिए पीठ की चोट हमेशा खराब होती है। मेरे लिए अच्छी बात यह थी कि जीजी सर (गौतम गंभीर) लगातार फॉलो-अप लेते रहे और कहते थे कि मुझे मजबूत होना है। इससे मुझे मोटिवेशन मिला।" उन्होंने आगे कहा, "चोट के दौरान मैंने खुद को मजबूत बनाने और अपनी स्किल्स बेहतर करने की कोशिश की। डेढ़ साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटा, लेकिन ऐसा महसूस नहीं हुआ, क्योंकि मैं टीम के साथ लगातार संपर्क में था।" जायसवाल-राहुल की बैटिंग से भारत को मजबूत शुरुआत आकाश दीप ने जायसवाल और राहुल की बल्लेबाजी को दिन का बड़ा पॉजिटिव बताया। न्यूजीलैंड की पारी में 216 रन की साझेदारी के दोनों ओर टीम ने 70 रन पर 5 और 82 रन पर 5 विकेट गंवाए थे। उन्होंने कहा, "इतनी तेजी से रन बनाना बहुत बड़ा पॉजिटिव है। हमने करीब 35 ओवर में 150 रन बनाए। जब आप इस तरह अटैक करते हैं, तो विपक्षी टीम बैकफुट पर चली जाती है। मुझे लगता है कि पिच अब बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो रही है। बड़ा स्कोर गेंदबाजों के लिए मददगार होगा। इसके बाद हमें धैर्य रखना होगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User