प्रतापगढ़ के चंद्र प्रकाश ने KBC में जीते 5 लाख:11वें सवाल पर बाहर, अमिताभ ने बाबू पट्टी में लाइब्रेरी खुलवाने का दिया भरोसा
प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव निवासी अरविंद तिवारी के बेटे चंद्र प्रकाश तिवारी के कौन बनेगा करोड़ पति (KBC )में चयन से उनके पैतृक गांव में उत्साह का माहौल रहा। कल रात शुक्रवार को कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए उनके रिश्तेदार और परिचित टीवी के सामने जुटे रहे। बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे चंद्र प्रकाश ने 10 सवालों के सही जवाब देकर पांच लाख रुपये जीते। इसके बाद 11वें सवाल पर वह अटक गए। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि रानी लक्ष्मीबाई ने किस स्थान पर वीरगति पाई थी दो लाइफलाइन अभी भी बची हुई चंद्र प्रकाश ने इस सवाल पर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद वह सही जवाब नहीं दे सके और क्विज से बाहर हो गए। खास बात यह रही कि इस सवाल तक उनके पास दो लाइफलाइन अभी भी बची हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान चंद्र प्रकाश पूरे आत्मविश्वास में नजर आए। हालांकि, 11वें सवाल पर उनका जवाब गलत हो गया और उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बावजूद पांच लाख रुपये जीतकर लौटे चंद्र प्रकाश के गांव में लोगों में खुशी का माहौल रहा। KBC में अमिताभ बच्चन ने बाबू पट्टी के लोगों से मांगी माफी, बोले- जल्द खुलवाएंगे लाइब्रेरी प्रतापगढ़ के बाबू पट्टी गांव का जिक्र होते ही महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पैतृक गांव के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने गांव में जल्द लाइब्रेरी खुलवाने की बात कही। बताया कि वह मूल रूप से प्रतापगढ़ में बाबू पट्टी गांव के बगल के रहने वाले हैं तो अमिताभ बच्चन ने अपने पूर्वजों को याद किया। बाबू पट्टी के लोग उनसे नाराज हैं अमिताभ बच्चन ने कहा कि बाबू पट्टी में उनके पूर्वजों का जन्म हुआ था और उनके बाबू जी भी वहीं से आए थे। उन्होंने बताया कि गांव में वह कुछ करना चाहते थे, लेकिन कुछ रुकावटों के कारण काम पूरा नहीं हो सका। इसी वजह से बाबू पट्टी के लोग उनसे नाराज हैं। उन्होंने गांव के लोगों से माफी मांगते हुए जल्द लाइब्रेरी खुलवाने का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)