देवरिया में प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका पहलवानों का दबदबा:मुरादाबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खिलाड़ियों ने जीते खिताब

Sep 26, 2026 - 18:27
0
देवरिया में प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका पहलवानों का दबदबा:मुरादाबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खिलाड़ियों ने जीते खिताब
देवरिया में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका पहलवानों के बीच अलग-अलग भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों में मुरादाबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अलग-अलग भार वर्गों में हुए मुकाबले 62 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद की दीप ने पहला स्थान हासिल किया। कानपुर की आयुषी दूसरे, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की सुरभि तीसरे और अयोध्या की सौम्या चौथे स्थान पर रहीं। 58 किग्रा में वाराणसी की आर्या प्रथम, कस्तूरबा की श्रद्धा सिंह द्वितीय और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अर्चना तृतीय रहीं। 54 किग्रा में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंकिता चौहान ने पहला स्थान पाया। मुरादाबाद की सिमरन दूसरे, आजमगढ़ की अनुप्रिया तीसरे और मेरठ की साधना चौथे स्थान पर रहीं। 50 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी की शिवानी यादव प्रथम, आगरा की दिया द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंकिता यादव तृतीय और मेरठ की तपस्या चतुर्थ रहीं। 42 और 39 किग्रा में गोरखपुर की खिलाड़ियों ने मारी बाजी 42 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं। अयोध्या की राधिका तीसरे और कानपुर की दिव्या चौथे स्थान पर रहीं। 39 किग्रा में भी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की एंजल पाल ने पहला स्थान हासिल किया। वाराणसी की तृप्ति यादव दूसरे, लखनऊ की सायबा तीसरे और कस्तूरबा की संगीता चौथे स्थान पर रहीं। 36 और 33 किग्रा में आगरा-मुरादाबाद की खिलाड़ियों का प्रदर्शन 36 किग्रा भार वर्ग में आगरा की पूर्वी प्रथम, मुरादाबाद की सयानी द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंजली तृतीय और वाराणसी की वंदना चतुर्थ रहीं। 33 किग्रा में मुरादाबाद की कृष्णा ने पहला स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की राखी दूसरे, सहारनपुर की दिव्या तीसरे और लखनऊ की अनन्या चौथे स्थान पर रहीं। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र से किया सम्मानित प्रतियोगिता के बाद विजेता पहलवानों को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ और सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार राय ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह, डॉ. शशिपाल राव, अभय द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User