देवरिया में सांप के काटने से बच्चे की मौत:घर के दरवाजे पर चौकी पर लेटा था, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
देवरिया में सदर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर स्थित मजार गली, वार्ड नंबर 20 में बुधवार शाम घर के दरवाजे पर चौकी पर लेटे नौ वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। साकेत नगर निवासी रामेश्वर का नौ वर्षीय पुत्र स्लोक बुधवार शाम करीब 5 बजे घर के दरवाजे पर रखी चौकी पर लेटा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्चे को लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इलाज कराने का प्रयास किया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ देर पहले तक स्लोक घर के बाहर चौकी पर लेटा था। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया। स्लोक की मौत की खबर सुनकर मां रचना समेत परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हो गए। बड़े भाई आलोक भी घटना से गहरे सदमे में हैं। बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार, बच्चे को सांप ने कब और कैसे काटा, इसकी जानकारी घटना के बाद ही हो सकी। परिजन उसे बचाने के लिए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)