लखनऊ में घर से जेवर-नकदी चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी के पैसों से पिता के नाम खरीदी अपाचे बरामद, जेल से छूटने के बाद फिर की वारदात
लखनऊ के गुडंबा के किरन इन्क्लेव, भाखामऊ में घर से जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी बुद्धराम उर्फ बुद्धा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवरात, 720 रुपए नकद और चोरी के पैसों से खरीदी गई अपाचे बाइक बरामद की है। घटना में शामिल उसका साथी वसीम अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, किरन इन्क्लेव निवासी अभिषेक प्रभाकर ने 17 सितंबर को गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर घर से कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वारदात में इस्तेमाल वाहन की पहचान की। टेक्निकल जांच के आधार पर बुद्धराम और अमेठी निवासी वसीम की पहचान हुई। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पारा-रजौली मार्ग से पकड़ा गया पुलिस टीम ने बुधवार को सूचना के आधार पर बुद्धराम को पारा-रजौली मार्ग से सुबह करीब 9:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो कान की बालियां, नाक की नथनी, कलाई तोड़ लच्छा, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी छागल, कमर की करधन और 720 रुपए बरामद हुए। सोने की चेन बेचकर पिता के नाम खरीदी बाइक पूछताछ में बुद्धराम ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को उसने साथी वसीम के साथ किरन इन्क्लेव में चोरी की थी। चोरी के जेवरात और नकदी दोनों ने आपस में बांट लिए थे। उसके हिस्से में आई सोने की चेन बेचकर उसने अपने पिता के नाम पर काले रंग की अपाचे बाइक खरीदी थी। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथी वसीम के पास एक सोने की चेन, चार लड़ की एक चेन और करीब 10 हजार रुपए हैं। पुलिस वसीम की तलाश कर रही है। बुद्धराम ने पूछताछ में पहले भी चोरी के मामलों में जेल जाने की बात स्वीकार की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)