मुस्लिम डिग्री कॉलेज में करियर काउंसलिंग कल:छात्राओं को मिलेगा मार्गदर्शन
कटघर स्थित मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आगामी 1 अक्टूबर को साप्ताहिक करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य और करियर विकल्पों को लेकर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्राओं से इस कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक करना और उनकी शंकाओं व समस्याओं को साझा कर एक सामूहिक प्रयास के जरिए उनका समाधान खोजना है, ताकि वे अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)