डीएम ने स्वच्छता समिति की बैठक में निर्देश दिए:व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का फिर से सर्वे कराएं, प्लास्टिक वेस्ट यूनिट भी जल्द चालू करें

Sep 29, 2026 - 21:30
0
डीएम ने स्वच्छता समिति की बैठक में निर्देश दिए:व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का फिर से सर्वे कराएं, प्लास्टिक वेस्ट यूनिट भी जल्द चालू करें
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों में फिर से सर्वे कराने और पात्रों को शौचालय योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिवाया और मुंडाली की प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को एक हफ्ते में बिजली कनेक्शन कराकर चालू करने के निर्देश दिए। डोर टू डोर कलेक्शन से यूजर चार्ज और आर.आर.सी. चलाकर ओएसआर बढ़ाने को कहा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यदि समय से दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होता हैं। ऐसे में संबंधित विभाग के अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्माण कार्यों के भुगतान पर चर्चा हुई। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User