मुजफ्फरनगर कॉलेज में एआई सेंटर स्थापित:कंपनी संग एमओयू से छात्रों को प्रशिक्षण इंटर्नशिप रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

Sep 29, 2026 - 21:30
0
मुजफ्फरनगर कॉलेज में एआई सेंटर स्थापित:कंपनी संग एमओयू से छात्रों को प्रशिक्षण इंटर्नशिप रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
मुजफ्फरनगर में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग और लखनऊ की क्वायर ई-टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के बीच उद्योग-संस्थान साझेदारी के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, करियर परामर्श, परियोजना मार्गदर्शन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। एमओयू पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) ए.के. वशिष्ठ और क्वायर ई-टेक्नोलॉजीज की सीईओ यशी अस्थाना ने हस्ताक्षर किए। कंपनी के मैनेजर अक्षत पाठक और ऑपरेशन मैनेजर संभव वर्मा ने बताया कि एमओयू के तहत विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट, जॉब ट्रेनिंग, औद्योगिक कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप और गेस्ट लेक्चर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की कंप्यूटर लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजीज आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन सीईओ यशी अस्थाना ने किया। सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई आधारित शोध और तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर कॉलेज परिसर में ही मिलेगा। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि एमओयू से विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान इंजीनियर नितिशा त्यागी, रुचि राय, अपेक्षा नायक, शिखा राठी, नितीश गोयल, मुस्कान परवीन, शिवि चौधरी, तनु वर्मा, कुणाल ठाकुर और अंकुर वर्मा सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User